मधुबनी, जून 6 -- बिस्फी, निज प्रतिनिधि। भाजपा सांसद डा अशोक यादव केरबार गांव पहुंच कर मृतकों के परिजनों से मुलाकात की।सांसद मृतक रिंकू कुमारी ,प्रशांत कुमार,स्नेहा कुमारी, सोनाली कुमारी,अभिषेक कुमार के घर जाकर परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। सांसद ने कहा कि पांच मासूमों की मौत काफी दुखद,हृदयस्पर्शी और पीड़ादायक है।यह घटना विचलित करने वाली है। इस दुख की घड़ी में हम पीड़ित परिवारों के साथ है। मौके पर देवेन्द्र प्रसाद यादव,जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा,सुभाष झा लोग थे । वहीं स्थानीय विधायक आसिफ अहमद ने भी केरबार में मृतकों के परिवारों से मिलकर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।कहा कि एक साथ पांच किशोरों की मौत दिल को झकझोर करने देने वाली है। यह भी पढ़ें- विधायक ने मृत किशोरियों के परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...