मिर्जापुर, जून 30 -- जिगना ( मिर्जापुर )। थाने से पांच सौ मीटर पश्चिम रेलवे ओवरब्रिज के पास मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग के बगल केराना की दुकान के पिछवाड़े के गेट का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने नकदी सहित डेढ़ लाख का माल पार कर दिया। पीआरवी पुलिस ने मौके पर छानबीन किया। प्रयागराज जिले के मांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुखुड़ी गाँव निवासी मुकेश केशरी अपने घर से आठ किलोमीटर दूर जिगना थाना क्षेत्र के गोनौरा गाँव के सामने सड़क के बगल गोविन्द सिंह के मकान में किराए के कमरे में केराना की दुकान खोल रखा है। रोज की तरह वह सोमवार की रात नौ बजे दुकान बंद कर घर चला गया। बीती रात दुकान के पिछवाड़े लगे लोहे के गेट का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए। दुकानदार ने बताया कि काजू, बदाम,सरसों,रिफाइन तेल व घी के डिब्बे तथा साबुन,शैंपू,मशाला, चीनी डिटर्जेंट सहित कीमती सामान...