केरकीखुर्द गांव के शिवतपोभूमि धाम में दुगोला का लोगों ने उठाया आनंद
पलामू, मार्च 28 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। छत्तरपुर प्रखंड के चराई पंचायत स्थित केरकीखुर्द गांव स्थित शिवतपोभूमि धाम में शुक्रवार को श्रीरामनवमी के शुभ अवसर पर भक्ति और लोक संस्कृति का अनूठा संगम किया गया। दुगोला सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक कला की छटा बिखरने के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी सकारात्मक पहल की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पर्यावरणविद डॉ. कौशल किशोर जायसवाल एवं छत्तरपुर पूर्वी के जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल ने संयुक्त रूप से पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर डॉ. कौशल ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण धर्म के मूल मंत्र की शपथ दिलाई। डॉ कौशल ने कहा कि जल, जंगल, जानवर, जमीन के साथ-साथ जन की रक्षा ही वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता और सच्ची पूजा है। इसमें असंतुलन होने पर महामारी आ जाती है जिससे सभी को कष्ट होता है। उन्होंने अधिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.