चाईबासा, फरवरी 9 -- चाईबासा,संवाददाता। कोल्हान विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो (डॉ) अंजिला गुप्ता की ओर से कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल (सीडीसी) का गठन किया गया है। इस परिषद का उद्देश्य विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों के शैक्षणिक, प्रशासनिक तथा आधारभूत संरचना विकास को सुदृढ़ करना है। इस संबंध में जारी अधिसूचना के अनुसार कुलपति परिषद की अध्यक्ष होंगी। प्रो-कुलपति, वित्तीय सलाहकार, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, प्रॉक्टर, कुलसचिव एवं विकास पदाधिकारी पदेन सदस्य के रूप में कार्य करेंगे। विज्ञान संकाय से डॉ. नितीश कुमार महतो (प्राणीशास्त्र), डॉ. सोमनाथ कर (भौतिकी) एवं डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता (गणित) को नामित किया गया है। कला संकाय से डॉ. टीके. खानरा (डीन, मानविकी) और डॉ. धर्मेंद्र रजक (मनोविज्ञान) और वाणिज्य संकाय से डॉ. भवानी मुड़ी को सदस्य बनाया गया...