केयू में अब 15 दिन के भीतर निपटाई जाएगी सेवानिवृत्ति फाइल
जमशेदपुर, मार्च 29 -- कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन ने सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सेवानिवृत्ति लाभ (रिटायरमेंट बेनेफिट्स) के भुगतान के लिए नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। विश्वविद्यालय की 87वीं अभिषद की बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर कुलसचिव डॉ. रंजीत कुमार कर्ण द्वारा इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य सेवानिवृत्ति से संबंधित फाइलों के निष्पादन को त्वरित, सुगम और पारदर्शी बनाना है, ताकि कर्मियों को उनके देय लाभ बिना किसी बाधा के समय पर प्राप्त हो सके। नई एसओपी के अनुसार, सेवानिवृत्ति लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया अब कर्मचारी की सेवानिवृत्ति से एक वर्ष पूर्व ही शुरू हो जाएगी। विश्वविद्यालय के सभी महाविद्यालयों और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.