घाटशिला, सितम्बर 30 -- घाटशिला, संवाददाता। कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा में मंगलवार को आयोजित दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। समारोह में राज्यपाल एवं विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. अंजिला गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं शिक्षकों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए उपाधियां प्रदान की गईं। यह अवसर घाटशिला कॉलेज के लिए विशेष गौरव का क्षण रहा। महाविद्यालय के डॉ. महेश्वर प्रमाणिक को अर्थशास्त्र विषय में शोध कार्य पूर्ण करने के लिए तथा डॉ. सोमा सिंह को वाणिज्य विषय में शोध कार्य पूर्ण करने के लिए पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। यह भी पढ़ें- कोल्हान विश्वविद्यालय का 7वां दीक्षांत समारोह शुरू, राज्यपाल ने वि...