चाईबासा, जनवरी 7 -- चाईबासा, संवाददाता। कोल्हान विवि में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान परिवहन विभाग से सड़क सुरक्षा की टीम उपस्थित थे। सभी लोगों को विस्तार में सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही दुर्घटना होने पर पीड़ित परिवार तथा घायलों के प्रति मानवीय संवेदना बनाए रखने की अपील की गई। इसके लिए केयू के 30 छात्रों को सड़क सुरक्षा दूत बनाया जाएगा, जो दुर्घटना संभावित क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ सड़क दुर्घटना में पीडितों की मदद करेंगे। सभी को प्रोफेसर डॉ. सुनीता कुमारी ने सड़क सुरक्षा की शपत दिलाई। साथ ही सभी को सड़क सुरक्षा के लिए आस-पास तथा और लोगों को जागरूक करने को कहा। मौके पर उपस्थित प्रो. कंचन कश्यप ने कहा कि समाज के सभी लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। सार्वजानिक प्रया...