चाईबासा, मार्च 17 -- चाईबासा। छात्र संघ एवं बीएड सत्र 2023-25 के छात्र-छात्राओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक से शिष्टाचार मुलाकात कर बीएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान विद्यार्थियों ने लिखित आवेदन सौंपते हुए अनुरोध किया कि बीएड सत्र 2023-25 की चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा का फॉर्म शीघ्र जारी किया जाए तथा परीक्षा जल्द आयोजित की जाए , ताकि विद्यार्थियों का सत्र समय पर पूर्ण हो सके। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि सत्र में अत्यधिक विलंब होने के कारण उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। कई सरकारी एवं निजी शिक्षक भर्तियों में आवेदन करने में उन्हें कठिनाई हो रही है। साथ ही जेटीईटी की नियमावली को 31 मार्च तक अंतिम रूप देने की तैयारीको देखते हुए भी विद्यार्थियों ने इस विषय को अत्यंत...