जमशेदपुर, मई 29 -- कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा की ओर से दूसरे जेनेरिक इलेक्टिव स्पेशल परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसमें सीबीसीएस सेमेस्टर 1 से 4 (2025) की परीक्षा शामिल है। सत्र 2017-20, 2018-21, 2019-22, 2020-23 और 2021-24 के अभ्यर्थी इस परीक्षा में बैठेंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से 1 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा 24 जून से शुरू होकर 14 जुलाई तक चलेगी। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि यदि एडमिट कार्ड में विषय संबंधी कोई गड़बड़ी हो तो परीक्षा शुरू होने से पहले विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग से सुधार करा लें। इसके लिए प्राचार्य के हस्ताक्षर भी जरूरी हैं। अभ्यर्थी अपने कॉलेज से परीक्षा कार्यक्रम की पुष्टि भी अवश्य कर लें।

हिंदी हिन्दुस्त...