केयू: राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप योजना को 54 अभ्यर्थियों का चयन
जमशेदपुर, अगस्त 23 -- कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण योजना के तहत विभिन्न पदों के लिए कुल 54 अभ्यर्थियों का चयन कर लिया गया है। यह चयन चार मई 2026 को जारी विज्ञापन और रिक्तियों के आधार पर झारखंड सरकार की नीति के अनुरूप किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को एक वर्ष की अवधि के लिए विश्वविद्यालय मुख्यालय तथा विभिन्न अंगीभूत महाविद्यालयों में प्रशिक्षण एवं अप्रेंटिसशिप के लिए नियुक्त किया गया है। प्रशिक्षण अवधि के दौरान सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रति माह 13,500 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को 21 अगस्त से 31 अगस्त 2026 के बीच किसी भी कार्य दिवस में अपने आवंटित संस्थानों में अनिवार्य रूप से योगदान देने का निर्देश दिया है। निर्धारित समय-सीमा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.