केयू: बीएड प्रायोगिक परीक्षा एक से 10 अगस्त तक होगी
जमशेदपुर, जुलाई 28 -- कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने बीएड तीसरे सेमेस्टर सत्र 2024-26 की परीक्षा के संबंध में आवश्यक सूचना जारी की है। सभी बीएड महाविद्यालयों के प्राचार्यों और प्रभारी प्राचार्यों को सूचित किया गया है कि दो माह की इंटर्नशिप के अनुरूप प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन किया जाना है। निर्देश के अनुसार महाविद्यालयों को अपने शिक्षा संकाय के शिक्षकों से परामर्श कर बाह्य परीक्षक की नियुक्ति करनी होगी। प्रायोगिक परीक्षा एक अगस्त 2026 से दस अगस्त 2026 के बीच संपन्न कराकर परिणाम से जुड़े अंकपत्र 12 अगस्त 2026 को अनिवार्य रूप से विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग में जमा करने होंगे। आंतरिक परीक्षा का अंकपत्र भी समय पर जमा करना सुनिश्चित करना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.