जमशेदपुर, सितम्बर 3 -- कोल्हान विश्वविद्यालय का सातवां वार्षिक दीक्षांत समारोह 29 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। समारोह पीजी फाइनल परीक्षा सत्र 2023-25, एमबीए फाइनल परीक्षा सत्र 2022-24, बीएड फाइनल परीक्षा सत्र 2023-25 तथा 31 जुलाई 2026 तक अधिसूचित पीएचडी उम्मीदवारों के लिए होगा। उपरोक्त पाठ्यक्रमों के सभी टॉपर और पीएचडी डिग्री प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाउनलोड कर भरे हुए फॉर्म के साथ स्व-अभिप्रमाणित दस्तावेज 10 सितंबर तक परीक्षा विभाग में जमा करने होंगे। दस्तावेजों में एडमिट कार्ड, मार्कशीट, आधार कार्ड, मैट्रिक प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो तथा पीएचडी उम्मीदवारों के लिए पीएचडी अधिसूचना शामिल हैं।पीजी, एमबीए और बीएड के टॉपर्स ...