जमशेदपुर, अगस्त 11 -- जमशेदपुर। कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के परीक्षा विभाग ने एलएलबी चौथे सेमेस्टर (सत्र 2023-2026) और छठे सेमेस्टर (सत्र 2022-2025) की परीक्षा-2025 का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है। विद्यार्थियों को सुबह 09:30 बजे रिपोर्टिंग करनी होगी। एलएलबी छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं 20 अगस्त से शुरू होकर 12 सितंबर तक चलेंगी। वहीं, एलएलबी चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं 21 अगस्त से 11 सितंबर तक होंगी। को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज के परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र एबीएम कॉलेज, जमशेदपुर बनाया गया है। वहां के प्रिंसिपल केंद्र अधीक्षक होंगे। यह भी पढ़ें- कोल्हान विश्वविद्यालय ने जारी किया एलएलबी चौथे और छठे सेमेस्टर का परीक्षा कार्यक्रम यह भी पढ़ें- बीबीएमकेयू: यूजी फाइनल क...