जमशेदपुर, अप्रैल 15 -- कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने एमबीए प्रथम, द्वितीय और तृतीय सेमेस्टर के छात्रों के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अनुसार, सत्र 2025-27 के प्रथम सेमेस्टर, सत्र 2024-26 के द्वितीय सेमेस्टर और सत्र 2023-25 के तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए छात्र 13 अप्रैल 2026 से 21 अप्रैल तक बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद 22 और 23 अप्रैल को छात्र 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भर सकेंगे। इसके बाद संबंधित कॉलेजों को 24 से 25 अप्रैल तक भरे गए फॉर्म विश्वविद्यालय कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक परीक्षार्थी को परीक्षा शुल्क के रूप में 800 रुपये ऑनलाइन जमा करने होंगे। छात्रों को फॉर्म के साथ पिछले परीक्षा की अंकतालिका और पंजीकर...