जहानाबाद, फरवरी 16 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के केयाल गांव में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। गांव में धार्मिक माहौल बना हुआ है तथा आयोजन स्थल पर पंडाल, मंच एवं श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था अंतिम चरण में है। यज्ञ कमिटी के सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन स्वामी हरे रामाचार्य महाराज के सानिध्य में संपन्न होगा, जिससे क्षेत्र में भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होगा। कार्यक्रम की शुरुआत 18 मार्च से 19 मार्च तक आयोजित अखंड संकीर्तन से होगी, जिसमें श्रद्धालु लगातार हरिनाम संकीर्तन करेंगे। 20 मार्च को देवकुंड सहस्त्र तालाब से जलभरी एवं कलश स्थापना के साथ यज्ञ का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। जलभरी में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु भाग लेंगे। यज्ञ अवधि के दौरान प्रतिदिन संध्या में श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.