केयर हॉस्पिटल के सामने से बाइक की चोरी
अररिया, मई 22 -- अररिया, निज संवाददाता शहर में बाइक चोरी की घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है। अमूमन हर दिन शहर के अलग-अलग जगह से बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है।शादी समारोह स्थल हो या समाहरणालय परिसर, अस्पताल परिसर या फिर कोर्ट कैंपस बाइक चोरों के लिए मुफीद जगह बन गया है।गुरुवार को एक बार फिर चोरों ने सदर अस्पताल के सामने केयर हॉस्पिटल के आगे खड़ी बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया। दरअसल नगर थाना क्षेत्र के गैयारी गांव के रहने वाले छोटू यादव अपनी हीरो एक्सपेंडर मोटरसाइकिल बीआर 11 बीबी 8292 केयर अस्पताल के आगे खड़ी कर शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ मोइज के क्लिनिक गये थे।डाक्टर वकील से मिलने गए थे। करीब आधे घंटे बाद लौटे तो उनकी बाइक गायब थी।काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कुछ पता नहीं चला।इसको लेकर छोटू यादव ने नगर थाना में लिखित शिकायत की है।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.