कन्नौज, जून 2 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत जयसिंहपुर में बने सामुदायिक शौचालय की केयरटेकर ने स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष पर मानदेय के नाम पर रिश्वत मांगे जाने का आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत पीडि़ता ने खंड विकास अधिकारी से करते हुए बकाया मानदेय दिलाए जाने की मांग की है। ग्राम पंचायत जयसिंहपुर निवासी अनीता देवी पत्नी विनोद ने बताया कि वह गांव के सामुदायिक शौचालय में केयरटेकर के पद पर कार्यरत है। उसने बताया कि उसका मानदेय समूह के खाते में आता है। उसने बताया कि उसका मानदेय समूह के खाते में आ चुका है, लेकिन अभी तक उसे उपलब्ध नहीं कराया गया है। उसने आरोप लगाया कि वह स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष से वह कई बार खाते में मानदेय भेजे जाने की गुहार लगाई चुकी है, लेकिन मानदेय के नाम पर उससे दो हजार रूपये की रिश्वत मां...