रांची, मार्च 6 -- रांची पुलिस ने हटिया सिंहमोड़ में चार महीने पहले एक विकलांग बुजुर्ग महिला विश्वासी हन्ना तिरू की गला रेत कर हत्या के मामले की गुत्थी सुलझा ली है। इस वारदात को महिला की केयर टेकर ने उनकी दौलत हड़पने के उद्देश्य से अपराधियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। हालांकि जगन्नाथपुर पुलिस ने आरोपी केयरटेकर सलोमी, मो आरिफ, हसन रजा और मो शाहीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में पुलिस को जांच में पता चला कि बुजुर्ग महिला की हत्या के बाद उनके घर के सारे कीमती गहने भी गायब थे। तब पुलिस को यह संदेह हुआ कि बुजुर्ग महिला का करीबी ही इस घटना को अंजाम दिया होगा। इसके बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल की तो पता चला कि सलोनी महिला की केयर टेकर है। आरोपी केयरटेकर से पुलिस के द्वारा काफी पूछताछ करने के बाद उसने मामले का खुलासा किया। जिसके बाद पुलिस न...