हल्द्वानी, मार्च 16 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। हल्द्वानी में केमू बस से एक कंडक्टर की लाश मिली है। मृतक की पहचान बत्यूली थल पिथौरागढ़ निवासी 50 वर्षीय सुरेश चंद्र पुत्र रमेश चंद्र के रूप में हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार रविवार रात करीब साढ़े दस बजे सूचना मिली कि केमू स्टेशन के पास खड़ी एक बस में शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की शिनाख्त की। सुरेश के मुंह से खून निकला था। पोस्टमार्टम हाउस मृतक के भाई ने बताया कि उनकी आखिरी बार 12 मार्च को सुरेश से बात हुई थी। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी चेक कराए गए हैं। प्राथमिक जांच में आपराधिक घटना की बात सामने नहीं आई है। जेब में 500 का नोट भी मिला है तो लूट की संभावना भ...