आगरा, मई 19 -- ऑल इंडिया आर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के आह्वान पर जिले के करीब 1500 मेडिकल स्टोर बुधवार को बंद रहेंगे। मेडिकल स्टोर संचालक देशभर में अवैध ई फार्मेसी संचालन, बड़े कॉरपोरेट्स के द्वारा प्रीडेटरी मूल्य निर्धारण का विरोध कर रहे हैं। जिला कासगंज केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बुधवार को होने वाली हड़ताल के संबंध में डीएम को पत्र देकर जानकारी दी है। मंगलवार को जिला कासगंज केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक अवैध ई फार्मेसी संचालन का विरोध कर रहे हैं। केमिस्ट संचालकों की मांग है कि गत 28 अगस्त 2018 को जारी की गई अधिसूचना सरकार वापस ले। यह भी पढ़ें- हड़ताल के बावजूद आज कई मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे बड़े कॉरपोरेट्स के द्वारा प्रीडेटरी मूल्य निर्धारण की प्रवृत्तियां स्थापित औषधि प...