केमिस्ट एसोसिएशन ने सीसीटीवी अनिवार्यता का किया विरोध
जौनपुर, सितम्बर 20 -- जौनपुर, संवाददाता। खुदरा दवा दुकानों में सीसीटीवी अनिवार्य करने के प्रस्ताव का केमिस्ट एंड फार्मेसी वेलफेयर एसोसिएशन ने विरोध किया है। एसोसिएशन ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अवर सचिव (औषधि) को अभ्यावेदन भेजकर प्रस्ताव वापस लेने या संशोधित करने की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता ने कहा कि एसोसिएशन सुरक्षित और विधिसम्मत दवाओं की उपलब्धता में सरकार के सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रस्ताव पर व्यापक हितधारक परामर्श और पर्याप्त कार्यान्वयन अवधि देने की मांग की। महामंत्री राजेन्द्र निगम ने कहा कि मानसिक रोग, यौन और प्रजनन स्वास्थ्य जैसी संवेदनशील बीमारियों से जुड़ी दवाओं की जानकारी सीसीटीवी में रिकॉर्ड होने से मरीजों की गोपनीयता प्रभावित हो सकती है। कई बार परिजन दूसरे व्यक्ति के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.