महाराजगंज, मई 14 -- महराजगंज, निज संवाददाता। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक बुधवार को शहर के एक होटल में हुई। बैठक में पदाधिकारियों ने आल इंडिया आर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंव ड्रगिस्ट के आह्वान पर 20 मई को होने वाले राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद का समर्थन देने के साथ ही उसे सफल बनाने पर जोर दिया।संगठन के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र नाथ द्विवेदी ने कहा कि दवा कोई सामान्य उपभोक्ता वस्तु नहीं है। बल्कि जनस्वास्थ्य एवं रोगी सुरक्षा से जुड़ा अत्यंत संवेदनशील विषय है। अनियंत्रित ऑनलाइन दवा बिक्री के कारण बिना वैध चिकित्सीय पर्चे के दवाओं की उपलब्धता, एंटीबायोटिक्स का दुरूपयोग, नकली प्रिस्क्रिप्शन, अनुचित भंडारण और एंटी माइक्रोबिलय रेजिस्टेंस जैसी गंभीर समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। यह भी पढ़ें- 20 मई को प्रास्ताविक फार्मेसी बंदी का किया व...