पलामू, मई 3 -- मेदिनीनगर। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट ऑर्गेनाइजेशन की झारखंड प्रदेश कमेटी की बैठक रविवार को मेदिनीनगर के गीता भवन प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने जबकि संचालन प्रदेश महासचिव रमेश कुमार शुक्ला ने किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन के कमेटी विस्तार को लेकर विमर्श करना था। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अगली बड़ी बैठक आयोजित कर युवाओं को संगठन में महत्वपूर्ण स्थान दिया जाएगा, क्योंकि युवा शक्ति को राष्ट्र की शक्ति माना गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने अपने व्यापार से जुड़ी समस्याओं को भी साझा किया, जिस पर प्रदेश अध्यक्ष ने समाधान का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- फार्मासिस्ट एसोसिएशन का अधिवेशन 17 को कार्यक्रम में रामराज गुप्ता, सतीश तिवारी, रामाकांत पांडेय, पवन कुमार, पवन अग्रवाल, ओम प्रकाश ...