धनबाद, मई 18 -- देशभर के 23 आईआईटी समेत शीर्ष तकनीकी संस्थानों में नामांकन के लिए रविवार को धनबाद के दो केंद्रों पर जेईई एडवांस्ड की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों ने प्रश्नपत्र को संतुलित बताया। अधिकतर परीक्षार्थियों के अनुसार इस बार गणित के सवाल अपेक्षाकृत आसान थे, जबकि केमिस्ट्री के सवाल ट्रिकी थे। इसने सबसे अधिक समय लिया। फिजिक्स के प्रश्न कॉन्सेप्ट आधारित रहे, जिनमें गहरी समझ की जरूरत महसूस हुई। परीक्षार्थियों ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार पेपर थोड़ा आसान लगा। खासकर मैथ्स के सवालों ने छात्रों को राहत दी। कई छात्रों का कहना था कि कठिन प्रश्नों की संख्या कम थी और समय प्रबंधन सही रहने पर पेपर अच्छे से हल किया जा सकता था। हालांकि केमिस्ट्री सेक्शन में कई प्रश्न ट्रिकी और विश्लेषणात्मक थे, जिससे छात्रों...