फरीदाबाद, मार्च 9 -- फरीदाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा सोमवार को कक्षा 12वीं की केमिस्ट्री और अकाउंटेंसी की परीक्षा संपन्न कराई गई। जिले भर में स्कूलों में बनाए गए केंद्रों पर करीब आठ हजार परीक्षार्थियों ने इन दोनों विषयों की परीक्षा दी। अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को अपेक्षाकृत आसान बताया, लेकिन उनके चेहरे पर अच्छी परीक्षा की खुशी नहीं दिखाई दी। परीक्षार्थी केमिस्ट्री की परीक्षा को लेकर असमंजस में दिखे। परीक्षार्थियों के अनुसार प्रश्नपत्र का अधिकांश हिस्सा सरल था। विशेष रूप से एमसीक्यू और केमिकल इक्वेशन (रासायनिक समीकरण) से जुड़े प्रश्न काफी आसान रहे, जिन्हें हल करने में विद्यार्थियों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई। विद्यार्थियों का कहना था कि पांच अंकों वाले कुछ प्रश्न थोड़े कठिन थे और उन्हें हल करने में अपेक्षाकृत अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.