अररिया, अप्रैल 5 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज अनुमंडल के दवा व्यवसायियों के संगठन फारबिसगंज केमिस्टस एंड ड्रगिस्टस एसोसिएशन का सत्र 2026-29 के लिए रविवार को होने वाले मतदान व मतगणना को लेकर सारी व्यवस्थाएं कर ली गई है। इस आशय की जानकारी देते हुए मुख्य चुनाव पदाधिकारी संदीप डाबड़ीवाला, संघ के संरक्षक एवं मार्गदर्शन विनोद सरावगी तथा सहायक चुनाव पदाधिकारी अजीत कुमार झा एवं मो. जासीम हुसैन ने बताया की निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराए जाने को लेकर विधि व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने हेतु दो मजिस्ट्रेट की नियुक्ति एवं पुलिस बलों की तैनाती की गई है। मतदान स्थल श्री सिद्ध सागर भवन में अनाधिकार प्रवेश वर्जित रहेगा। वहीं चुनाव स्थल पर प्रत्याशियों द्वारा किसी भी तरह का चुनाव प्रचार करने पर पूरी पाबंदी रहेगी।कुल 6 पदों के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.