अररिया, अप्रैल 9 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता फारबिसगंज केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के बीते पांच अप्रैल को संपन्न हुए संगठनात्मक चुनाव के परिणाम ने एक बार फिर यह संकेत दिया है कि दवा व्यवसायियों के बीच अवधेश कुमार साह का प्रभाव कायम है। उनके गुट ने अध्यक्ष सहित कई प्रमुख पदों पर जीत हासिल कर संगठन में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। चुनाव परिणाम के अनुसार, अवधेश कुमार साह अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। उनके गुट से उपाध्यक्ष पद पर मनोज मेहता, संगठन सचिव के पद पर मणिशंकर प्रसाद, कोषाध्यक्ष पद पर सुनील कुमार गुप्ता तथा संयुक्त सचिव पद पर गणेश यादव का चयन हुआ है। इस गुट में दो नए प्रत्याशी पहली बार चुनाव लड़े और सफल रहे, वहीं दूसरे गुट से मात्र एक प्रत्याशी महासचिव पद पर मनोज कुमार भारतीय निर्वाचित हुए हैं। उल्लेखनीय हो कि मनोज कुमार भारतीय पिछल...