नोएडा, मई 3 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। नॉलेज पार्क क्षेत्र में रविवार सुबह पांच बजे कैलाश अस्पताल के सामने सेक्टर अल्फा गोल चक्कर के पास एक केमिकल से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ट्रक में केमिकल लदा हुआ था, जो आग लगने की स्थिति में गंभीर विस्फोट या बड़े नुकसान का कारण बन सकता था। हालांकि, राहत की बात यह रही कि फायर टीम की तत्परता से पूरे केमिकल को सुरक्षित बचा लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई। यह भी पढ़ें- कार से लदे कंटेनर में लगी आग, मचा हड़कंप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...