नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- गर्मियों में पपीता खाना लोग खूब पसंद करते हैं। पानी से भरपूर ये फल पेट के लिए भी काफी अच्छा होता है। हालांकि ऐसा अक्सर होता है जब हम बाजार से पका हुआ पपीता ले कर आते हैं, लेकिन असल में वो नेचुरली नहीं बल्कि केमिकल से पकाया हुआ होता है। ये फायदा कुछ नहीं करता, उल्टा आपकी सेहत के लिए काफी खतरनाक साबित होता है। चिंता की बात ये है कि आजकल बाजार में ये केमिकल वाले पपीते काफी मात्रा में आने लगे हैं और इनकी पहचान करना भी मुश्किल लगता है। ये देखने में मीठे और पके हुए लगते हैं, इसलिए ज्यादातर लोग इन्हें बिना ज्यादा सोचे-समझें खरीद लेते हैं। आप ये गलती ना करें, इसके लिए कुछ छोटी-छोटी टिप्स जाननी जरूरी हैं। नेचुरली पके पपीते की पहचान करने में ये आपकी मदद करेंगी।पपीते का रंग और टेक्सचर चेक करें नेचुरल तरीके से पके हुए पपीते को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.