केमिकल से पकाए गए आम से बिगड़ सकती है सेहत
कौशाम्बी, जून 11 -- फलों के राजा आम हर वर्ग के लोगों की पहली पसंद है। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना भी जरूरी है। बाजारों में आम की मांग बढ़ने के कारण उसको जल्दी पकाने के लिए रासायनिक पदार्थों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
स्वास्थ्य संबंधी सावधानियाँ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इस्माइलपुर के अधीक्षक डॉक्टर मोहम्मद सऊद ने बताया कि केमिकल से पकाए गए आम में अक्सर कैल्शियम कार्बाइड जैसे पदार्थों का उपयोग किया जाता है। ऐसे आम को खाने से पेट दर्द, उल्टी, दस्त, गैस, सिरदर्द, चक्कर आना और त्वचा संबंधी एलर्जी की शिकायत हो सकती है। लंबे समय तक ऐसे फलों का सेवन करने से शरीर पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ने की आशंका भी बनी रहती है। डॉ. मोहम्मद सऊद ने आमजन को जागरूक करते हुए घर के बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.