हापुड़, जून 26 -- औद्योगिक क्षेत्र यूपीएसआईडीसी फेज-1 स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग का रूप इतना विकराल था कि देखते ही देखते उसने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। हद तो तब हो गई जब केमिकल की वजह से भड़की आग की लपटों ने पास में ही स्थित पानी बनाने (वाटर मैन्युफैक्चरिंग) की एक अन्य फैक्ट्री को भी अपनी जद में ले लिया। इस भीषण अग्निकांड में दोनों फैक्ट्रियों के अंदर रखा लाखों रुपये का माल, मशीनरी और कच्चा सामान धू-धू कर जलकर राख हो गया। ​चंद मिनटों में आग ने धारण किया विकराल रूप यह भी पढ़ें- केमिकल फैक्ट्री समेत दो फैक्ट्रियों में लगी भीषण आगआग की शुरुआत जानकारी के मुताबिक, यूपीएसआईडीसी फेज-1 के प्लॉट नंबर F-24 में 'लक्ष्मी केमिकल' नाम की फैक्ट्री है। फैक्ट्री में अचानक किसी हिस्से से धुआं उठने लगा। इससे पहले कि व...