सासाराम, मार्च 7 -- करगहर, एक संवाददाता। सूरत स्थित केमिकल फैक्ट्री में झुलसे रोहतास के तीन और श्रमिकों की मौत हो गई। इस तरह हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। बताया जाता है कि पहले एक श्रमिक की मौत हुई थी। विदित हो कि केमिकल युक्त कचरा साफ करने के दौरान चार श्रमिक झुलस गए थे। जिन्हें गंभीर स्थिति में सूरत के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को चिकित्सकों ने शिवसागर वार्ड नंबर सात निवासी सोनू कुमार पासवान को मृत घोषित कर दिया था। वहीं शुक्रवार की देर रात करगहर थाना क्षेत्र के घोरडीहां निवासी रवीन्द्र पासवान का 19 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार तथा कोचस थाना क्षेत्र के कपसियां निवासी तुलसी पासवान का 22 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार पासवान की मौत हो गई। वहीं कपसियां गांव के रामेश्वर पासवान का 23 वर्षीय पुत्र अमरेंद्र कुमार ज...