सीतामढ़ी, मार्च 20 -- सीतामढ़ी। सदर अस्पताल में विगत एक माह से केमिकल की कमी की वजह से सीबीसी (कंपलीट ब्लड काउंट) जांच प्रभावित हो रही थी, जिसके कारण मरीजों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। अस्पताल प्रशासन द्वारा बीएमआईसीएल से केमिकल की आपूर्ति की मांग किए जाने के बावजूद आपूर्ति में देरी हो रही थी। इस वजह से मरीजों को बाहर से महंगे दामों पर सीबीसी जांच करवानी पड़ रही थी। हालांकि, विगत मंगलवार को केमिकल की आपूर्ति के बाद सीबीसी जांच फिर से शुरू हो गई, जिससे अस्पताल और मरीजों को राहत मिली है।अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि सीबीसी जांच कई गंभीर बीमारियों का पता लगाने के लिए एक विटल टेस्ट है। खासकर वायरल बुखार, डेंगू, टाइफाइड, एलर्जी, और अन्य संक्रमणों के मामलों में यह जांच बेहद महत्वपूर्ण है। हिन्दुस्तान में 11 मार्च को छपी खबर पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.