रुडकी, मार्च 18 -- गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के अंबर तालाब बाजार में बुधवार देर शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब डेयरी से दूध लेकर घर लौट रहे एक केमिकल कारोबारी को सरेराह गोली मार दी गई। गोली लगने से घायल कारोबारी को उपचार के लिए रुड़की अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने के चलते घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...