रुडकी, मार्च 20 -- केमिकल कारोबारी को गोली मारने के आरोपी को गंगनहर कोतवाली की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गंगनहर इंस्पेक्टर मनीभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि मथुरा विहार कॉलोनी निवासी दीपेंद्र कुमार केमिकल कारोबारी हैं। बुधवार की देर शाम वह पूर्वी अंबर तालाब स्थित रघुनाथ के प्लॉट के पास स्थित एक दुकान से दूध लेकर पैदल घर जा रहे थे। जैसे ही वह रघुनाथ के प्लॉट के पास पहुंचे तभी पीछे से आए एक व्यक्ति ने उनपर तमंचे से फायर कर दिया था। गोली उनकी कमर में लगी थी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...