कानपुर, जनवरी 9 -- कानपुर। एसजीएसटी ने लंबे समय बाद ताबड़तोड़ कई कार्रवाई की। केमिकल कारोबारी के गाजियाबाद समेत तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। 15 घंटे तक चली कार्रवाई में 10 करोड़ की हेराफेरी का खुलासा हुआ। विभाग ने कारोबारी से दो करोड़ रुपये का टैक्स भी वसूला। एसजीएसटी के ज्वाइंट कमिश्नर एसआईबी रणकेंद्र कुमार के अनुसार, केमिकल कारोबारी के गाजियाबाद, किसान नगर, फजलगंज स्थित फैक्टरी, कार्यालय में टीम ने 15 घंटे तक कार्रवाई की। इस दौरान तमाम कागजात ऐसे मिले, जिससे यह साबित हो गया कि कारोबारी ने टैक्स चोरी की। कई कारोबारियों को बगैर बिल का माल बेचा। कई के नाम बगैर माल के सिर्फ बिल बना दिए गए। लंबे समय से चल रहे इस खेल में बोगस पर्चे बनाने का खुलासा हुआ। कागजात की जांच में अबतक 10 करोड़ की हेराफेरी सामने आई है। ज्वाइंट कमिश्नर ने बताया कि...