बांदा, अक्टूबर 5 -- बांदा। शिवहरे सर्ववर्गीय समाज ने बिसंडा थाना क्षेत्र निवासी ईं.आशीष शिवहरे पुत्र आनंद शिवहरे की अयोध्या को पेपर मिल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को हत्या बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। समाज के पदाधिकारियों ने पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के नाम एसपी को ज्ञापन सौंपकर चार सूत्रीय मांगें रखीं। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि 26 सितंबर 2026 को आशीष शिवहरे की अयोध्या स्थित यथा पेपर मिल में केमिकल इंजीनियर के पद पर कार्य करते समय योजनाबद्ध तरीके से षड्यंत्र के तहत हत्या कर दी गई। घटना के करीब एक सप्ताह बाद भी पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलने पर समाज में आक्रोश व्याप्त है।समाज ने प्रकरण की निष्पक्ष जांच सीबीआई से कराने, हत्या में शामिल आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी, मृतक के आश्रित परिवार को पांच करोड़ रु...