बांदा, सितम्बर 28 -- बांदा। पेपर मिल में संदिग्ध अवस्था में हुई केमिकल इंजीनियर की मौत पर परिजनो ने मनेजर पर हत्या का आरोप लगाया है। मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। सोमवार को मृतक के छोटे भाई ने मुखागिन दी। मृतक के परिजनो ने थाने में तहरीर दिया है। वहीं, सपा सांसद कृष्णा देवी शिवशंकर पटेल ने परिजनों को ढांढस बंधाया है। बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन गांव निवासी आनंद शिवहरे ने बताया कि उसका 25वर्षीय पुत्र आशीष शिवहरे अयोध्या जिले के दर्शन नगर पुलिस चौकी क्षेत्र के प्रसिद्व यश पेपर मिल में केमिकल इंजीनियर के पद पर तैनात था। यह भी पढ़ें- अयोध्या 21 शनिवार की रात मिल के ट्रीटमेंट प्लांट स्थित केमिकल के गहरे पानी के टैंक में संदिग्ध व अर्धनग्न हालत में शव उतराता हुआ मिला था। घटना की सूचना मिलते ही फैक्ट्री परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस ...