सीतामढ़ी, मार्च 11 -- सीतामढ़ी। सदर अस्पताल में पिछले 25 दिनों से सीबीसी (कंपलीट ब्लड काउंट) जांच प्रभावित हो रही थी, इस कारण मरीजों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। अस्पताल प्रशासन द्वारा बीएमआईसीएल से केमिकल की आपूर्ति की मांग किए जाने के बावजूद आपूर्ति में देरी हो रही थी। हालांकि, मंगलवार को केमिकल की आपूर्ति के बाद सीबीसी जांच फिर से शुरू हो गई, जिससे अस्पताल और मरीजों को राहत मिली है। एक माह से परेशानी: अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि सीबीसी जांच कई गंभीर बीमारियों का पता लगाने के लिए एक विटल टेस्ट है। खासकर वायरल बुखार, डेंगू, टाइफाइड, एलर्जी, और अन्य संक्रमणों के मामलों में यह जांच बेहद महत्वपूर्ण है। मौसम के उतार-चढ़ाव के कारण इन बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ी है, जिससे जांच की मांग भी बढ़ी है। लेकिन जांच की सुविधा न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.