रामपुर, अप्रैल 30 -- केमरी। खजुरिया क्षेत्र के ग्राम बमनपुरा निवासी वसीम खां गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे बाइक से पत्नी सेबी को दवा दिलाने बिलासपुर जा रहे थे। हरैया मोड़ पहुंचते ही एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। चालक मौके पर ट्रक छोड़कर भागने में कामयाब हो गया। थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि घटना की उन्हें कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कर्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...