रामपुर, मार्च 12 -- बुआ के घर जा रहे एक युवक को रास्ते में रोककर तीन लोगों ने मारपीट की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम स्वार खुर्द निवासी मुफाईद अली, शादाब अली व जाहिद अली के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के ग्राम स्वार खुर्द निवासी मुरसलीन ने बुधवार को दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि वह अपनी बुआ के घर जा रहा था। तभी आरोपियों ने रास्ते में रोककर मारपीट करना शुरू कर दी। बीचबचाव करने आए उसके पिता के साथ भी मारपीट करना शुरू कर दी । जिसके बाद आरोपी उसे धमकी देते हुए मौके से भाग गए। थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिलने पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.