रामपुर, मार्च 7 -- शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन भानु की एक पंचायत का आयोजन केमरी में किया गया। पंचायत के बाद किसानों ने मिलक रामपुर तिराहे पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। पंचायत में संगठन के जिला महासचिव रईस अहमद ने कहा कि केंद्र सरकार को डाक्टर स्वामीनाथन की सिफारिश को लागू करना चाहिए। साथ ही किसानों का कर्जा माफ करना चाहिए। एक एकड़ वाले किसानों को हर महीने 300 यूनिट फ्री बिजली व कृषि यंत्रो पर 90 प्रतिशत की छूट की सुविधा दी जाए। उन्होंने कहा कि लोग जाति, धर्म में बंट गए है जिसका सरकार फायदा उठा रही है। अगर किसान मजदूर जाति धर्म भूलकर एक प्लेटफार्म पर आ गए तो सरकार पढ़ाई, कारोबार, नौकरी व इलाज लोगों के घर जाकर देगी। इसलिए किसान मजदूरों को इस बात को समझना चाहिए कि जब तक हम हिंदू मुसलमान में बंटे रहेंगे शासन और प्रशासन मलाई खाता रहेगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.