रामपुर, अगस्त 21 -- केमरी थाना क्षेत्र में सात साल के मासूम की हत्या करने वाले आरोपी पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने इस मामले में एसटी-एससी की धारा को बढ़ाकर विवेचना को पूरा कर लिया है। पुलिस ने विवेचना पूरी कर चार्जशीट लगा दी है। केमरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण के सात साल का बेटा गांव के ही एक आंगनबाड़ी में नर्सरी में पढ़ता था। 14 अप्रैल की चार बजे के आसपास वह गांव में मौजूद था। वहां पर देखा गया था। करीब पांच बजे के बाद वह किसी को नजर नहीं आया था। इस बीच केमरी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मगर एक दिन बाद उसका शव नग्न अवस्था में गेहूं के खेत में मिला था। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश की थी। इस बीच मई माह में पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल आरोपी रेहान निवासी खेमपुर को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। वह गोली ...