रामपुर, मार्च 7 -- केमरी कस्बा में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष के निवास पर हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस के हाथ 14 दिन बीत जाने के बाद भी खाली हैं। केमरी पुलिस की इस सुस्त कार्यप्रणाली को लेकर स्थानीय अधिवक्ताओं ने गहरा रोष जताया और कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक को संबोधित ज्ञापन सौंपा। शुक्रवार दोपहर बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी अरुण कुमार के स्टेनो को सौंपा। इस दौरान अधिवक्ताओं ने बताया कि बीती 20 फरवरी की रात केमरी कस्बा में चोरों ने अधिवक्ता हरिओम सक्सेना के बंद घर को निशाना बनाया था। जब वे सपरिवार एक समारोह में शामिल होने बाहर गए हुए थे। तब चोरों ने घर के ताले तोड़कर नकदी और कीमती जेवरात साफ कर दिए थे। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई थी, लेकिन दो सप्ता...