जहानाबाद, जनवरी 31 -- कुर्था, निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के इंदिरा गांधी प्राथमिक सह उच्च विद्यालय केमदारचक में शनिवार को सेवानिवृत्त प्रभारी प्रधानाध्यापक किशोरी प्रसाद वर्मा को विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी व छात्राओं ने समारोह पूर्वक विदाई दी। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष ओमप्रकाश ओश ने कहा कि प्रभारी प्रधानाध्यापक किशोरी प्रसाद वर्मा ने विद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सेवाकाल के दौरान विद्यालय के विकास व शैक्षणिक सत्र के सफल संचालन में इनकी भूमिका को सदा याद रखा जायेगा। समारोह के दौरान विद्यालय के वरीय शिक्षक अरुण कुमार सिंह को प्रभारी प्रधानाध्यापक का प्रभार भी सौंपा गया। समारोह में ही विद्यालय के शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मियों ने नए प्रभारी का भी स्वागत किया। समारोह की अध्यक्षता वेद प्रकाश ने...