केबी कॉलेज बेरमो में कल कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव
बोकारो, मई 17 -- केबी कॉलेज बेरमो में कल कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव बेरमो, प्रतिनिधि।18 मई को केबी कॉलेज बेरमो में प्राचार्य लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता में कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बीबीए, बीसी ए, बीए, बीकॉम व बीएससी के सभी पास आउट छात्र छात्राएं (सत्र 18 से 21, 19 से 22, 20 से 23 व 21 से 24) एवं सेमेस्टर आठ के वर्तमान सत्र (सत्र 22 से 26) के सभी संकायों के छात्र छात्राएं भाग ले सकते हैं। प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज लगातार छात्र छात्राओं को पढ़ाई के साथ साथ रोजगार से जोड़ रही है। कॉर्डिनेटर बीबीए व बीसीए प्रो इंचार्ज प्रो गोपाल प्रजापति ने बताया कुशाग्र प्रतिभावान छात्र छात्राओं का इंटरव्यू लेकर आने वाली कंपनियां जॉब पर रखेंगे जहां सत्रह हजार पांच सौ रुपए न्यूनतम देंगे और कई तरह के लाभ शर्तो के साथ जॉब दी जाएगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.