बोकारो, जून 13 -- केबी कॉलेज बेरमो की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई ने प्रो इंचार्ज प्रो गोपाल प्रजापति के निर्देश एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार के नेतृत्व व अगुवाई में गोद गांव बोरिया उत्तरी में उप मुखिया लोकेश्वरी देवी की अध्यक्षता में संक्रामक रोगों की रोकथाम और शिशुओं, बच्चों व गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित स्वास्थ्य के लिए टीकाकरण जागरूकता अभियान डोर टू डोर चलाया। प्रो इंचार्ज ने बताया राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई लगातार आस पास के क्षेत्रों व गोद गांव में जागरूकता अभियान चला रही है। उप मुखिया ने कहा कि टीकाकरण शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया टीकाकरण जन स्वास्थ्य को मजबूत करने और बीमारियों के प्रकोप को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पोस्टर एवं स्लोगन के माध्यम से संदेश देने में मिलन गुप्त...