केबी कॉलेज की एनएसएस यूनिट का पौधरोपण
बोकारो, जून 5 -- कथारा। 5 जून को केबी कॉलेज बेरमो की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने प्राचार्य लक्ष्मी नारायण के निर्देश एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार के नेतृत्व में कॉलेज कैंपस में पौधरोपण किया। प्राचार्य ने बताया विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक वार्षिक आयोजन ही नहीं, बल्कि यह समझने का अवसर भी है कि प्रकृति के साथ संतुलित संबंध ही जल, जलवायु और भविष्य की सुरक्षा की बुनियाद है। कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि यह केवल एक औपचारिक दिवस नहीं, बल्कि यह याद दिलाने का अवसर है कि विकास और पर्यावरण एक दूसरे के पूरक हैं। रविंद्र कुमार दास, सदन राम, मनोज सिंह, शिव शंकर सिंह, सुनीता सिंह, सविता सिंहा, पप्पू नायक, नोरनी कुमार, शिव चन्द्र झा, बालेश्वर यादव, भगन घासी, संजय कुमार आदि थे। यह भी पढ़ें- के.एस. कॉलेज, सरायकेला के एनएसएस सेल ने 'एक पेड़ म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.