बोकारो, मार्च 13 -- कथारा। केबी कॉलेज बेरमो के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की महिला वॉलंटियर जागृति कुमारी 17 से 22 मार्च तक के बीच में दीमापुर नागालैंड में प्रतिभा दिखायेगी। इनका चयन नौवें पूर्वोत्तर युवा महोत्सव 2026 के लिए युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा किया गया है। नॉर्थ ईस्ट राज्य में जाकर जागृति अपने विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय एवं झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी। इस विश्वविद्यालय से दो का चयन में एक जागृति है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...