विकासनगर, जून 29 -- विकासनगर,कार्यालय संवाददाता। विकासनगर में केबीसी लॉटरी के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। एक युवक को फेसबुक पर फर्जी लॉटरी विज्ञापन दिखाकर ठगों ने लाखों रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित ने कोतवाली विकासनगर में तहरीर देकर कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की मांग की है।पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की मांग की है। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि पीड़ित अर्जुन सिंह चौहान निवासी दिनकर विहार ने तहरीर दी ह। बताया कि 20 जून 2026 को फेसबुक केबीसी लॉटरी का एक विज्ञापन दिखाई दिया। विज्ञापन खोलने के बाद अगले दिन उसके पास फोन आया और बताया गया कि उसकी पहली इनामी लॉटरी निकली है, जिसमें 8 लाख 50 हजार रुपये की कार मिली है। यह भी पढ़ें- केबीसी लॉटरी के नाम पर विकासनगर के युवक से 3.32 लाख की साइबर ठगी फोन करने वालों ने य...